एक्वा वर्ल्ड में 7 दिवसीय नववर्ष कार्निवल शुरू, फन प्रतियोगिताओं में हुई जमकर मस्ती

एक्वा वर्ल्ड, मछली घर के 7 दिवसीय नववर्ष मेला कार्निवल का उद्घाटन शुक्रवार को पद्मश्री अशोक भगत ने किया। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि आज भाग-दौड़ की जिंदगी और मोबाइल की जिंदगी में लोगों को कार्निवल सुकून देगा। बच्चों और युवाओं में प्रतियोगिता की भावना भी सार्थक तरीके से जागृत होगी। वहीं, पद्मश्री मधु मंसूरी ने उपस्थित लोगों को अपने लोकगीत से झुमाया। कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आधुनिकता के साथ अपने परंपरा को नहीं भूलना चाहिए। कार्निवल 2 जनवरी तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। इसमें सभी वर्गों के लिए प्रतियोगिता और कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मौके पर एक्वा वर्ल्ड के प्रबंध निदेशक प्रतुल शाहदेव, कार्निवल के इंचार्ज लोकेश चौधरी, डिप्टी इंचार्ज अभिषेक िगरि, आनंद, सौरव, आकाश, आयुष, खुशबू, शगुन, सौम्या, पीयूष, आदित्य, शिवेश, प्रशांत, नितिन, अपराजिता कोमल, तान्या, सान्या व कार्निवल आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विद्या झा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *