भास्कर न्यूज |अमृतसर सीडर स्प्रिंग हाई स्कूल में क्रिसमस कार्निवाल: द स्पार्कलिंग मैजिकल फेस्ट 2024 का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई। इस आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने किया। जिनका स्वागत विद्यालय के डायरेक्टर गुरप्रीत बोपाराय, प्रिंसिपल नितिन वर्मा, अभिभावकों एवं मेहमानों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्निवाल का सबसे बड़ा आकर्षण झूले, राइड्स और खेल थे। बच्चों के लिए किड्स ट्रेन, जम्पर, नैनो कार राइड्स और ट्रैम्पोलिन जैसे झूले उपलब्ध थे। इस कार्निवाल में झूलों, राइड्स, खेलों, प्रस्तुतियों और रंग-बिरंगे स्टॉल्स ने सभी का मन मोह लिया। खेलों के लिए लगाए गए स्टॉल्स पर फीड द सेंटा, बज्ज द वायर, एक्टिविटी आर्केड, स्पिन द व्हील, ट्रेजर हंट जैसे कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।


