पंजाब-चंडीगढ़ में गरज के साथ बारिश:शीतलहर से 7.2 डिग्री गिरा तापमान, 17 जिलों में कोहरे का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद पंजाब-चंडीगढ़ में हुई बारिश के बाद औसत तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट आई है। जिसके बाद दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे गिर गया। बारिश के बाद अब पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी कुछ इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर रह सकती है। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हीट-लॉक के बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाने के बाद हीट लॉक की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके कारण रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था, अब गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। लेकिन बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सभी शहरों का तापमान 13 से 17 डिग्री के बीच रहा। चंडीगढ़ में 8.8 मिमी बारिश पंजाब के चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में 8.8 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बरनाला में 19 मिमी, अमृतसर में 10 मिमी, लुधियाना में 1.4, पटियाला में 5, पठानकोट में 4, बठिंडा में 12, मोगा में 10.5 और मोहाली में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अब मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बहुत कम है। लेकिन, पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। जिसके बाद पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी। पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार से शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 31 दिसंबर तक धुंध का रहेगा अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से 31 दिसंबर तक धुंध का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ-साथ शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। चंडीगढ़- पंजाब के शहरों में मौसम चंडीगढ़- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 18 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 13 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *