शहनाई वादन से हुई शुरुआत, रूद्रेश भजंत्री ने बजाया राग मारु बिहाग

भास्कर न्यूज |‌‌‌‌‌ जालंधर 149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हो गया।149वां बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन एपीजे कालेज ऑफ के स्टूडेंट्स ने मां सरस्वती और बाबा हरिवल्लभ वंदना से की शुरुआत सम्मेनल इस बार उस्ताद जाकिर हुसैन को समर्पित किया गया। एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स ने मां सरस्वती और बाबा हरिवल्लभ वंदना से शुरुआत की। डेढ़ शताब्दी से शास्त्रीय संगीत का ये वार्षिक भव्य सम्मेलन देश में अनूठे और प्राचीन संगीत की उदाहरण है। जहां शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां कला का प्रदर्शन करती हैं। सबसे पहले रुद्रेश भजंत्री ने शहनाई वादन से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पिछले साल परकशन सीनियर कैटेगरी में विजेता रहे कौस्तुभ धर ने तबला वादन में अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत एक ताल से की। इसके बाद अपने गुरु की रचनाएं भी सुनाईं। वहीं इसके बाद सीनियर कैटेगरी में वोकल गायन के विजेता सुखमन सिंह ने राग पूर्वी से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इस दौरान यहां प्रधान पूर्णिमा बेरी, डायरेक्टर इंजीनियर एसएस अजिमल, डॉ.जगमोहन उप्पल, मदन राणा, संगत राम, अरुण मिश्रा, डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. लता, डॉ. गाविश, गीता बावरा, जगदीप बावरा, वीके गुप्ता, संदीश सोंधी, गुरविंदर सिंह नामधारी, वंदना शर्मा, डॉ. ज्योति मितु, योगेश कुमार, रमेश मोदगिल, सीमा भगत और मदन राणा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *