उन्नत लेप्रोस्कोपिक स्त्री रोग सर्जरी अब ईएमसी क्रेडल पर उपलब्ध

अमृतसर | महिलाओं को अब उन्नत स्त्री रोग सर्जरी के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। ईएमसी क्रैडल ने अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक स्त्री रोग सर्जरी सुविधाएं शुरू की हैं। यह सेवा महिलाओं को बेहतर उपचार विकल्प, कम दर्द और जल्दी ठीक होने की सुविधा प्रदान करती है। यह नई पहल अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा संचालित है। यह सुविधा छोटे चीरों का उपयोग करके न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी करती है । ईएमसी क्रेडल की विशेषज्ञ टीम में डॉ. मोनिका पुंज, डॉ. रिया और डॉ. प्रिया जैसे अनुभवी डॉक्टर शामिल हैं। ईएमसी ग्रुप की निदेशक समीक्षा अरोड़ा ने कहा कि हम महिलाओं को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *