भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना ए-डिवीजन की पुलिस ने आरएस टावर के पास पार्क की बाइक चोरी करने के मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में कश्मीर एवेन्यू के रहने वाले रितेश नैय्यर ने बताया कि उसने अपनी बाइक टावर के पास पार्क करके वह बाजार गया था। जब वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने बताया सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।


