खालसा कॉलेज स्कूलों में साहिबजादों की शहादत को समर्पित धार्मिक समारोह

भास्कर न्यूज | अमृतसर सा​हिबजादों की शहादत को समर्पित 6 दिवसीय ‘सफर ए शहादत गुरमत समागम खंडवाला पिशोरी नगर के गुरुद्वारा साहिब में शुरु हुआ। गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब के प्रधान मनजीत सिंह और संगत के सहयोग से करवाए जा रहे गुरमत समागम में रागी जत्थों ने साहिबजादों की शहादत की गाथाएं संगत को सुनाईं। रागी जत्थों ने कहा कि कौम के लिए साहिबजादे शहीद हो मगर मुगलों के सामने झुके नहीं। शाम 6 से रात साढ़े 10 बजे तक गुरमत समागम में मंच पर भाई सुखदेव सिंह, भाई जबर तोड़ सिंह और भाई गुरदेव सिंह ने गुरु जस गाया। भाई सुखेदव सिंह ने संगत को गुरु घर के साथ जुड़ते हुए शहादत के इन दिनों को कभी न भूलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने अपने चारों सा​हिबजादों को कौम की रक्षा करने को हमेशा तैयार रहने को प्रेरित किया था। इसलिए बड़े सा​िहबजादों ने युद्ध में शहादत प्राप्त की। वहीं छोटे सा​िहबजादों ने अपना धर्म नहीं बदला और खुद को जीवित दीवार में चिनवा लिया। हमें अपने बच्चों को चारों सा​िहबजादों की शहादत के किस्से सुनाने चाहिए। समागम के दौरान शहर की सभा सोसायटियों ने साइकिल, स्कूटर स्टैंड, जोड़ा घर और लंगर की सेवा निभाई। प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को शाम 7 से रात साढ़े 10 बजे तक ब्लड डोनेशन और मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गोबिंद राम, बेअंत राम, हरदीप सिंह, प्यारा सिंह, विद्या राम, सरुप चंद समेत गुरुद्व्रारा साहिब के कई सेवादार मौजूद थे। बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन में साहिबजादों की वीरता का सम्मान करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया। साहिबजादों के बलिदान को याद किया गया। इस दौरान चार साहिबजादे फिल्म दिखाई गई। समागम में केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के चांसलर पद्मश्री डॉ. हरमोहिन्द्र सिंह बेदी मुख्य अतिथि थे। डॉ. बेदी ने उपस्थित लोगों को साहिबजादों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। वनवासी कल्याण आश्रम, पंजाब ने साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए श्री सुखमणि साहिब का पाठ तथा कीर्तन दरबार करवाया। साहिबजादों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिल्ली से केंद्रीय कार्यकारिणी मेंबर सुरेश राव कुलकर्णी, प्रांत सह कार्यवाह विनय , प्रांत संगठन मंत्री आनंद स्वरूप, प्रांत उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रांत महासचिव दिनेश सत्ती, प्रांत महिला प्रमुख नीरज सेठ, प्रांत सह कोषाध्यक्ष निगुण अग्रवाल, विभाग सचिव अनिल भाटिया आदि ने हाजिरी भरी। कुलकर्णी ने कहा कि साहिबजादों की शहादत की याद हमारे दिल और आत्मा को श्रद्धा और सम्मान से भर देती है। उनके बलिदान ने हमें सिखाया कि सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए हमें हर कठिनाई का सामना करना चाहिए। खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल जीटी रोड और रणजीत एवेन्यू में छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित धार्मिक समारोह आयोजित िकया गया। प्रिंसिपल अमरजीत सिंह गिल और निर्मलजीत कौर गिल ने कहा कि साहिबजादों की शहादत बारे विस्तार से बताया। स्टाफ और विद्यार्थियों ने श्री मूलमंत्र साहिब जी के जाप, श्री चौपई साहिब के जाप किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *