निधि आपके निकट कार्यक्रम में योजनाओं पर चर्चा की

अमृतसर | निधि आपके निकट कार्यक्रम कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से वीरवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त बीके वर्मा के मार्गदर्शन में क्वालिटी फार्मास्युटिकल्स तुंग बाला मजीठा रोड में आयोजित किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारियों ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के साथ “प्रधानमंत्री पैकेज” के तहत बजट 2024 में घोषित “रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन” योजनाओं पर चर्चा की। ये योजनाएं ईपीएफओ में पंजीकरण पर आधारित हैं, जिनका जोर नव रोजगार सृजन और कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को समर्थन देने पर है। इसी तरह, योजना-सी में अन्य क्षेत्रों के नियोक्ताओं को ईपीएफ योगदान के लिए 3 हजार रुपए प्रति माह तक की प्रोत्साहन राशि दो वर्षों तक प्रदान करती है। इसके अलावा, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया कि दिसंबर महीने में 6,782 दावे निपटाए गए, जिनमें से 3,875 दावे तीन दिनों के भीतर निपटाए गए। 42 नए पेंशनधारकों को पेंशन दी गई और 26,927 पेंशन भोगियों को भी पेंशन का भुगतान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *