भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मजीठा की पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर 54 हजार रुपए और मोबाइल छीनकर फरार होने वाले 5 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नाग कलां निवासी सुलातन, जोना, यकूब, साजन के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात युवक शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में सन्नी निवासी गांव नाग कलां ने बताया कि 7 दिसंबर दोपहर 1 बजे अपने बाइक पर सवार होकर अपने गांव नाग कलां से गांव पंडोरी को अपने घर के लेंटर के लिए सरिया लोहा खरीदने के लिए जा रहा था कि जब वह अपने गांव नाग कलां के गुरूद्वारा के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट करनी शुरू कर दी है। अरोपी उसके पैसे और मोबाइल भी साथ में ले गए। उसने बताया कि इससे पहले भी हमलावरों से उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


