अमृतसर | पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बस्सी ने कहा कि डॉ. सिंह एक महान अर्थशास्त्री और एक ईमानदार व बेहतरीन इंसान थे। उनका कहना है कि उनकी दूरदर्शी सोच ने आज देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।


