केश शिल्प बोर्ड अध्यक्ष की कार और बाइक में टक्कर:तीन घायल, NH-30 पर हादसा, कोंडागांव में शोक कार्यक्रम से लौट रही थीं

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार को नेशनल हाईवे- 30 पर केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन की कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में मोना सेन और बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। यह घटना मस्सुकोकोड़ा के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोना सेन केदार कश्यप के यहां शोक कार्यक्रम से लौट रही थीं। उसी दौरान फरसगांव की ओर से आ रही एक बाइक उनके वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक दूर जा गिरे। इस दुर्घटना में मोना सेन को भी चोटें आई हैं। तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है। बता दें कि मोना सेन को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। तेज रफ्तार में थी बाइक मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने अचानक ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे यह टक्कर हुई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *