छत्तीसगढ़ में सड़क को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने:कांग्रेस बोली- 1 किमी भी सड़क नहीं बनी, डिप्टी सीएम का जवाब- 4492 करोड़ के प्रोजेक्ट हुए मंजूर

छत्तीसगढ़ में सड़कों के निर्माण को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने बीते एक साल में एक किलोमीटर सड़क भी नहीं बनाई। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा किया कि पिछले 20 महीनों में 4492 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 717 सड़कें, पुल और भवन स्वीकृत किए गए हैं। दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने RTI के जरिए PWD मुख्यालय से जानकारी मांगी थी कि वर्ष 2024-25 में कितने निर्माण कार्य स्वीकृत हुए और कितनों के कार्य आदेश जारी किए गए। इसके प्रमाणित दस्तावेज प्रदान किए जाएं। जवाब में बताया गया कि बीते एक साल में सिर्फ मुंगेली जिला अस्पताल मार्ग के लिए 0.50 किमी और सरगुजा में 0.45 मीटर सीसी रोड की ही स्वीकृति दी गई है। खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाएं धनंजय ठाकुर ने कहा कि खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और वाहन खराब हो रहे हैं, लेकिन सरकार में बैठे लोग जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। सड़कों की दुर्दशा से जनता परेशान हैं। जगह-जगह चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के काफिले को भी जनता ने रोककर नाराज़गी जताई। डिप्टी सीएम का पलटवार उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा कि कांग्रेस झूठ की सड़क बनाकर राजनीति कर रही है। साव ने कहा कि दिसंबर 2023 से जुलाई 2025 तक लोक निर्माण विभाग ने 4492 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से 717 कार्य स्वीकृत किए हैं। इनमें 400 सड़कें (2265 करोड़ 77 लाख रुपए), 37 पुल (324 करोड़ 13 लाख रुपए) भवन निर्माण के कार्य शामिल हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से जुलाई तक ही 199 कार्यों के लिए 1350 करोड़ 41 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। साव ने कहा कि मुंगेली जिले में ही 82 कार्यों के लिए 363 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने भूपेश बघेल पर तंज कसा। भूपेश बघेल ने 5 साल में 5 किमी सड़क नहीं बना पाए और अब 0.5 किमी की सड़क का हवाला देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *