घर में घुसा था बाघ, समझदारी से कई लोगों की बचाई जान

मुरी के मरदु गांव में 25 जून की अहले सुबह एक घर में घुसे बाघ से अन्य लोगों की जान बचाने वाले बहादुर बाप-बेटी पुरंदर महतो और सोनिका कुमारी को सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने 1.20 लाख रुपए का चेक देकर दोनों को सम्मानित किया। पिता-पुत्री की इस जोड़ी ने न सिर्फ अपने घरवालों की बल्कि गांव के अन्य लोगो की भी जान बचाई थी। अगर दोनों ने समझदारी और बहादुरी नहीं दिखाई होती तो बाघ कई लोगो की जान ले सकता था। 25 जून की अहले सुबह अचानक पुरंदर के घर में बाघ घुस गया था। बाघ पर उनकी बेटी सोनिका की नजर पड़ गई। जैसे ही बाघ उनके घर में घुसा बेटी सोनिका और उसके पिता ने समझदारी दिखाते हुए घर का दरवाजा बंद कर दिया। बाघ घर के अंदर फंस गया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। पीटीआर पलामू से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। उसके बाद बाघ को घर से निकाला गया था। रांची| नेपाल हाउस डोरंडा से सदाबहार चौक नामकुम तक की सड़कें जगमग हैं। सभी 244 स्ट्रीट लाइट चालू कर दिए गए हैं। बताते चलें कि दो करोड़ रुपए की लागत से नेपाल हाउस डोरंडा से सदाबहार चौक नामकुम तक 244 स्ट्रीट लाइट लगाए गए थे। इन्हें अब तक चालू नहीं किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने इसपर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैंने हस्तक्षेप करते हुए नगर निगम और संबंधित प्राधिकार को इसे चालू करने को कहा। विभाग और नगर निगम ने सक्रियता दिखाई। इस सड़क पर लगे सभी स्ट्रीट लाइट को चालू कर दिया गया है। अब इस सड़क से आवागमन करने वाले नागरिकों व राहगीरों को अंधकार से छुटकारा मिल गया है। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए गुरुवार को स्ट्रीट लाइट्स जलाई गई थी, लेकिन शुक्रवार को लाइट्स नहीं जलीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *