भास्कर न्यूज | अमृतसर विक्की हत्याकांड के आरोपी विक्रांत को पावरकॉम ने सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के बाद उसका हैड क्वार्टर नहीं बनाया गया। शुक्रवार सुबह खंडवाला के एसडीओ इंजी. धर्मेद्र सिंह एक्सईएन इंजी. मनोहर सिंह के पास पत्र लेकर पहुंचे, जिसके बाद सहायक लाइनमैन विक्रांत को सस्पेंड करके जानकारी बॉर्डर जोन चीफ इंजी देसराज बांगड़ और पटियाला हैड आफिस भेज दी। गौर है कि पुलिस आरोपी को जेई बता रही थी मगर वह सहायक लाइनमैन के पद पर तैनात रहा है।


