ट्रैक पर भरा बारिश का पानी, 130 को बिना ड्राइविंग टेस्ट के लौटाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर किला गोबिंदगढ़ स्थित अॉटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर शुक्रवार को बारिश का पानी जमा होने से एक भी टेस्ट नहीं हो सका। बीच-बीच में बारिश थमी तो एआरटीओ मनदीप सिंह ने टेस्ट करवाने शुरू कराए, मगर ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण लोगों के टेस्ट में फेल होने की की संभावना थी। ट्रैक पर जमा पानी के कारण कैमरों में परेशानी आती है और टेस्ट की ड्राइंग कैच नहीं कर पाते हैं, जिसके चलते टेस्ट फेल हो जाता हैं। इसके बाद एआरटीओ ने लोगों को दोबारा आने के लिए कहा। हालांकि इस दौरान उनकी लोगों के साथ बहसबाजी भी हुई, लेकिन उन्होंने लोगों को शांत करवा दिया। उन्होंने ट्रैक इंचार्ज गुरनाम कुमार को भी हिदायत की कि जिन लोगों के नए ड्राइविंग लाइसेंस है, उनकी अप्वाईंटमेंट के एप्लीकेशन नंबर नोट किए जाए। करीब 130 लोगों को बिना टेस्ट करवाए ही वापस भेजना पड़ा। विभाग की ओर से ट्रैक पर पहुंचे लोगों के एप्लीकेशन नंबर नोट कर लिए, जिसके पश्चात इन लोगों के अप्वाइंटमेंट को रिसलॉट कर दिया जाएगा। अगले 10 दिन के भीतर इन लोगों को दोबारा बुलाया जाएगा। एआरटीओ मनदीप सिंह का कहना था कि बारिश में कैमरे काम करते हैं, लेकिन जब ट्रैक पर पानी भर जाता है तो कैमरों से टेस्ट की ड्राइंग कैच नहीं हो पाती है, जिससे टेस्ट फेल हो जाता है और ऐसे में लोग भी परेशान होते हैं। सभी लोगों को दोबारा टेस्ट देने के लिए बुलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *