ढाब बस्ती राम के मंदिर में मां चिंतपूर्णी का मेला, सुबह 4 से रात 1 बजे तक दर्शनों को भक्तों की लंबी कतारें

भास्कर न्यूज | अमृतसर हिमाचल प्रदेश स्थित माता चिंतपूर्णी मेला मनाया जा रहा है। वहीं ढाब बस्ती राम में स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक हजारों भक्तों ने माथा टेका। मंदिर के ट्रस्टी मोहन लाल, विक्की, बिट्टू अश्वनी कुमार ने बताया कि मंदिर सुबह 4 बजे खुला और सवा 4 बजे आरती के उपरांत भक्तों ने माथा टेकना शुरू किया। प्राचीन मंदिर के मेले में आने वाले श्रद्धालु हाथों में नारियल, फूलों के हार और पूजा सामग्री लेकर बरसात में भी लंबी लाइनों में खड़े रहे। मंदिर के आस-पास दुकानों में भक्तों ने खाने-पीने का सामान खरीदा। सेवादार अश्वनी के मुताबिक हिमाचल माता चिंतपूर्णी मंदिर की तरह ही इसी मंदिर में माता का पवित्र स्वरूप विराजमान है, जो भक्त हिमाचल नहीं जा सकते वह यहां आकर माथा टेकते हैं। मेले में सभा सोसायटियों ने लंगर लगाया । काली, बिट्टू, सन्नी शर्मा, नरिंदर अरोड़ा, हरिओम, दविंदर, बॉबी ने सेवा निभाई। सेवादार अंकुश ने बताया कि रात 1 बजे तक माथा टेकने वाले भक्तों ने 1 लाख नारियल प्रसाद के रूप में चढ़ाए। रात को मंडलियों ने जागरण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *