अमृतसर | वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड के आसीज वाओ (एएसईजैड डब्ल्यूएओ) वॉलिंटियर्स की ओर से जहाजगढ़ में 1728वां रक्तदान कैंप लगाया गया। अध्यक्ष मनोज आर की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू और उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा भी शामिल हुए। वहीं विशेष रूप से फूड सप्लाई अधिकारी शिवराज खन्ना, भाजपा नेता राज शर्मा और अजय ठाकुर भी शामिल हुए। केवीआई ब्लड बैंक के सहयोग से लगाए गए कैंप में 50 लोगों ने खून दिया। इस दौरान रक्तदानियों को सर्टिफिकेट्स भी बांटे गए।


