भास्कर न्यूज | राजनांदगांव संस्कारधानी राजनांदगांव में खंडेलवाल महिला मंडल के द्वारा श्रावण तीज हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन मोतीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। सचिव भगवती खंडेलवाल ने बताया कि अध्यक्ष सरला खंडेलवाल के नेतृत्व में श्रावण तीज हरियाली महोत्सव का यह आयोजन रखा गया। खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष सरला खंडेलवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति परंपरा में त्योहारों को जीवंत रूप मातृभूमि एवं प्रकृति से जुड़ा हुआ है। हरियाली तीज का त्योहार प्रकृति की मनमोहक सुंदरता से महिलाओं में उमंग की फुहार का संचार करती है। इसमें श्रावण झूले का विशेष महत्व होता है। समाज की महिलाओं ने झूला झूलकर हरियाली तीज का आनंद उठाया। श्रावण तीज की विशेष मिठाई घेवर से एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। खंडेलवाल समाज की वरिष्ठ जनों की उपस्थिति शारदा खंडेलवाल, शशिप्रभा खंडेलवाल, संतोष खंडेलवाल, उषा खंडेलवाल, सुनीता खंडेलवाल, शैल खंडेलवाल व अन्य सामाजिक महिला बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। पारंपरिक खेलों का आनंद उठाया: उपाध्यक्ष अंजू खंडेलवाल, सहसचिव विनीता खंडेलवाल, प्रचार प्रमुख प्रतिभा खंडेलवाल द्वारा प्रश्नोत्तरी ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। आयोजन को सफल बनाने में संध्या खंडेलवाल, प्रिया खंडेलवाल, रितु खंडेलवाल, पिंकी खंडेलवाल का योगदान रहा।


