भास्कर न्यूज| अंबागढ़ चौकी अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड के द्वारा गायत्री परिवार के संस्थापक संरक्षक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा युग ऋषि के द्वारा बसंत पंचमी सन् 1926 में प्रज्ज्वलित व स्थापित की गई अखंड ज्योति का दिव्य व अलौकिक प्रकाश शक्ति कलश जन जागृति रथ यात्रा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भ्रमण करते हुए अंबागढ़ चौकी ग्रामीण क्षेत्र पहुंची। अंबागढ़ चौकी ट्रस्ट के कार्यकर्ता तन-मन-धन से पूरे अंबागढ़ चौकी नगर में और क्षेत्र में जोर-शोर से रथ यात्रा के स्वागत, आरती, पूजन, गांव-गांव, घर-घर कर रहे हैं। पांच दिवसीय कार्यक्रम में पूरे अंबागढ़ चौकी ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर को संपर्क गायत्री परिवार अंबागढ़ चौकी के द्वारा किया जा रहा है। यह यात्रा 31 जुलाई ग्राम बांधा बाजार, जोरातराई, थैली टोला, जादू टोला, आमा टोला, मिर्ची मारा टोला पहुंची। यह यात्रा 1 अगस्त ग्राम चिल्हाटी, मांगा टोला, चिखली, संसार टोला एवं ग्राम भरसेवा पहुंची। इसके बाद शनिवार को ग्राम केसला, मेरे गांव, अंबागढ़ चौकी नगर भ्रमण करेगी। 3 अगस्त को आगे यात्रा के लिए राजनांदगांव जिला में प्रवेश करेगी। आगे की यात्रा के लिए विदाई दी जाएगी। समस्त गायत्री परिवार के प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल व मंडल ने अखंड ज्योति शक्ति कलश रथ यात्रा का स्वागत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।


