योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया

राजनगर | राजनगर के अभिनंदन भवन में 31 जुलाई 2025 को योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जिला अनूपपुर द्वारा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला, सचिव सुनीता सिंह परिहार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनारायण पांडेय, तहसील प्रभारी प्रमोद सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चैंपियनशिप में विवेकानंद कानवेंट स्कूल, लिटिल एंजेल्स कानवेंट स्कूल और शशि शिक्षा निकेतन न्यू राजनगर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में योग के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *