जनकपुर | विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर को ज्ञापन सौंपा। इसमें जनकपुर क्षेत्र में स्थित मंदिरों का सीमांकन कर अतिक्रमित भाग को खाली करने की बात कही। इसमें मांग की गई कि चांग माता मदिर भगवानपुर, कैलाश मंदिर भरतपुर और हनुमान मंदिर जनकपुर के देवस्थानों का सीमांकन किया जाए। वहीं ज्ञापन में बताया है कि चांग भखार की पावन धरा पर कुछ मंदिरों में अतिक्रमण की आशंका होने के कारण जन भावनाओं को देखते हुए सीमांकन किया जाए, जिससे मंदिरों की जमीन की सही जानकारी हो सके। अगर किसी भी व्यक्ति ने यहां अतिक्रमण किया है तो तत्काल कार्रवाई कर जल्द से जल्द भूमि को खाली करा मंदिर को सौंपा जाए।


