आयुष विभाग ने बच्चों को स्वास्थ्य जागरूकता की शिक्षा दी

राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं संचालनालय आयुष विभाग रायपुर के निर्देश पर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशिबाला जायसवाल के निर्देशन में आयुष चिकित्सक डॉ. अनीता गुप्ता ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिरमिटी, उदयपुर में छात्रों को स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली और लाइफस्टाइल डिसऑर्डर जैसे डायबिटीज, ओबेसिटी, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, डिप्रेशन आदि के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. गुप्ता ने आयुर्वेद के अनुसार इन बीमारियों के प्रबंधन, रोकथाम और उपचार के महत्व को समझाया। साथ ही जामुन, भूमिआंवला, अदरक, आंवला, हल्दी और मंडूकपर्णी जैसे औषधीय पौधों के गुण और स्कूल परिसर में लगे पौधों की पहचान भी कराई गई। इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आयुर्वेदिक चिकित्सा के लाभ समझाना था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *