बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ में ‘एक राखी सैनिक भाई के नाम’ अभियान राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के आह्वान और राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में पूरे उत्साह से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया ने रक्षाबंधन पर्व को देश के सैनिकों को समर्पित करते हुए एक प्रेरणादायी पहल की। कलेक्टर एवं पदेन संरक्षक चंदन संजय त्रिपाठी, जिला मुख्य आयुक्त देवेंद्र तिवारी और जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार यह अभियान गाइड्स संगठन आयुक्त नागेश्वर साहू एवं गाइड आशा एक्का के नेतृत्व में संचालित हुआ। राज्य कार्यालय से बैकुंठपुर और सोनहत विकासखंड के लिए 1000 राखियों का लक्ष्य तय किया गया था, जिसे गाइड बहनों ने पार करते हुए 1925 सुंदर राखियां बनाकर सैनिकों को समर्पित कीं।


