छत से पानी के रिसाव से गिर रहा प्लास्टर, कार्य प्रभावित

सोनहत| सोनहत ब्लाक मुख्यालय में स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग का कार्यालय इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कार्यालय भवन की छत से पानी का सीपेज होने के कारण प्लास्टर भरभरा कर गिर रहा है, जिससे न केवल भवन की स्थिति बिगड़ी है, बल्कि अधिकारी और कर्मचारी भी कार्य करने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। कार्यालय भवन की छत से लगातार गिरते प्लास्टर के टुकड़ों के कारण अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके, वे इसी जर्जर भवन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं आरईएस विभाग ग्रामीण इलाकों में मकान, सड़क और अन्य निर्माण कार्य कराता है, लेकिन विभाग के अपने कार्यालय की यह बदहाल स्थिति विभाग की छवि को भी प्रभावित कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तुरंत मरम्मत या नया भवन नहीं बनाया गया, तो किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *