भास्कर न्यूज | राजपुर पतरातू डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में बाल कैबिनेट का गठन हुआ। चयनित छात्रों ने शपथ लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। कार्यक्रम में प्राचार्य आशुतोष झा और सभी शिक्षक मौजूद रहे। उन्होंने नवगठित कैबिनेट को पद, गरिमा और निष्ठा की शपथ दिलाई। कक्षा 12वीं से मोहम्मद तफसीर आलम को शाला नायक और पल्लवी यादव को शाला नायिका चुना गया। उप-शाला नायक शिवांश अग्रवाल और उप-शाला नायिका ओजस्वी त्रिपाठी बनीं। कक्षा 11वीं से आयुष गुप्ता और ज्योति यादव को प्रार्थना कैप्टन, मुकेश यादव और अनुष्का सिंह को सांस्कृतिक कैप्टन, आर्यन कश्यप और साक्षी भगत को स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई। सेवा हाउस के कैप्टन तन्मय गुप्ता और आकांक्षा यादव बने। शक्ति हाउस के शुभंकर गुप्ता और शारदा पैकरा को जिम्मेदारी मिली। शांति हाउस के अभीरथ सिंह देव और सिमरन बेक, स्मृति हाउस के वंश अग्रवाल और स्मृति बेक को कैप्टन बनाया। कक्षा नायक-नायिका के रूप में तीसरी से प्रियांशु यादव और तृषा शर्मा, चौथी से आदित्य त्रिपाठी और अंशिका प्रजापति, पांचवीं से शोभित गुप्ता और अंगिरा यादव, छठवीं से वेदांत गर्ग और रूपाली प्रजापति, सातवीं से राघवेंद्र त्रिपाठी और परी गुप्ता, आठवीं से श्रीश यादव और महिमा यादव, नवमी से दिव्य कुमार दास और एंजल केशरी, दसवीं से आदर्श कश्यप और चांदनी सिंह चुने गए। ग्यारहवीं वाणिज्य संकाय से अमन सोनी और आरती यादव, विज्ञान संकाय से रौनक गुप्ता और सौम्या शांडिल्य को चुना। बारहवीं विज्ञान संकाय से अनुभव गुप्ता और नताशा यादव, वाणिज्य संकाय से दक्ष अग्रवाल और रूचिका रंजन सिन्हा ने जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य आशुतोष झा ने बच्चों को नेतृत्व कौशल विकसित करने और लक्ष्य के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा दी।


