रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई एक महामंत्र के समान

भास्कर न्यूज | चिरमिरी चिरमिरी में ब्राह्मण समाज ने महर्षि भवन में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर आयोजन किया। इस अवसर पर श्रीरामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और भक्ति के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोस्वामी तुलसीदास के पूजन से हुई, जिसके बाद उनकी अनुपम कृति हनुमान चालीसा का पाठ सवा घंटे तक किया गया। इस कार्यक्रम में सनातन संस्कृति के सभी उपासक शामिल हुए। मुख्य रूप से चिरमिरी एवं आसपास के क्षेत्रों के समाजसेवी बजरंगदल के संयोजक अभय जायसवाल और इंद्रपाल पटेल उपस्थित थे। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री ने कहा कि रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई एक महामंत्र के समान है, जिसका श्रद्धापूर्वक पाठ जीवन की सभी समस्याओं का समाधान प्रदान करता है। नारायणी वाहिनी की अध्यक्षा मिथिलेश पारासर ने महिलाओं द्वारा बच्चों में संस्कार और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के योगदान पर जोर दिया। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य छोटेलाल मिश्रा ने सभी मानवों के लिए रामचरितमानस के महत्व को समझाया। संस्कृत के विद्वान सुनील त्रिपाठी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने समस्त वेदों और पुराणों के सार को सरल भाषा में प्रस्तुत कर मानव जाति का बड़ा उपकार किया है। गोदरीपारा अध्यक्ष आरपी शुक्ला ने भी सनातन संस्कृति के उपासकों को रामचरितमानस के ज्ञान के अनुसार कार्य करने की प्रेरणा दी। पूजन और सभी कार्यक्रम के सूत्रधार व संचालक महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने वेद मंत्रों के माध्यम से पूजन कराया और समापन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, वीरेन्द्र तिवारी, आर के द्विवेदी, रमेश शुक्ला, विजयशंकर दुबे, शिवेन्द्र त्रिपाठी, आशुतोष अग्निहोत्री, सुनील त्रिपाठी, कुलदीप स्थापक, लकी विश्वजीत पाण्डेय, सुबोध दुबे, अभिषेक पारासर, ज्ञानचंद्र दुबे, मिथिलेश पारासर, सुधा त्रिपाठी, अदिति पारासर, कमला शुक्ला, संगीता अग्निहोत्री, हर्षिता अग्निहोत्री, सुधा दुबे, श्रद्धा दुबे उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *