रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बारिश का अलर्ट:नमी के कारण चढ़ा दिन-रात का पारा, 2 दिन बाद 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। समुद्र से आ रही नमी के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उसके बाद 4 डिग्री तक रात का तापमान गिर सकता है। हवा में नमी बढ़ने से कई जिलों में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से अधिक रहा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहा। वहीं 11 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। रायपुर में छाए रहेंगे बादल, पड़ सकती हैं बौछारें आज बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो जगह गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले दो दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। समुद्र से आने वाली नमी के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में शनिवार को दिन में मौसम ठंडा रहेगा। बारिश होने के कारण दिन का तापमान कम रहेगा। ठंडी हवा चलेगी। इससे रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। शुक्रवार को भी रायपुर में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *