सिटी रिपोर्टर | बोकारो आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो इकाई की ओर से सेक्टर-1सी-139 सेंटर पर हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव संध्या सिन्हा की अध्यक्षता में मनाया गया। साथ एक-दूसरे को बैंड बांधकर फ्रेंडशिप डे भी मनाया गया। शिव जी के भजन और लोकगीतों पर सभी झूम उठे। संध्या सिन्हा ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति के साथ रहने का महीना है। हम महिलाओं के लिए यह महीना सबसे पवित्र है। प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी को मिले, यही कामना है। संचालन सुनीता सिन्हा, पद्मावती राय, कृति सिन्हा, ममता सिंह ने किया। रीता पाठक साधना पाठक, शांति कुमारी, नीलम देवी, शशि लंबा, पूनम लाल, मंजू देवी, विपिन बेदी, रीता देवी, सुधा सिंह, सीमा मिश्रा, चमचम, सीमा कुमार, पूनम राय, नीलम देवी, शशि लांबा आदि ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।


