बोकारो | सावन माह के पावन अवसर पर चिड़का धाम जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगे शिविरों के पश्चात मार्ग में फैली गंदगी को लेकर झारखंड फाउंडेशन केंद्र और बीपीएचओ की ओर से सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान कोर्ट मोड़ से पिंड्राजोरा तक चलाया गया, जहां स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान झारखंड फाउंडेशन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ. जयदेव कुमार महतो ने कहा कि यह केवल एक स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और सेवा ही धर्म है, की भावना का जीवंत उदाहरण है।


