आज बंद रहेंगे केयू व उसके कॉलेज, परीक्षाएं भी स्थगित

चाईबासा| झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलते ही कोल्हान विवि व उसके कॉलेजों में अवकाश की घोषणा कर दी गयी। हालांकि सोमवार को जो परीक्षाएं होनी थी, उसे ली गयी। इसके साथ ही विवि व उसके कॉलेजों में मंगलवार को भी अवकाश रहेगा। इस दिन जो परीक्षाएं होनी हैं, उन्हें स्थगित कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 7 अगस्त को होगी। यह जानकारी कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एके झा ने दी। उन्होंने कहा कि छात्र विवि की वेबसाइट पर विजिट कर इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *