सरायकेला | चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची नेशनल हाइवे पोड़का काटीन में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धातकीडीह निवासी कुईला सिंह मुंडा (65) की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। सूचना पर चौका पुलिस पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जानकारी के अनुसार कुईला सिंह मुंडा पैदल सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरन टाटा से रांची की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी आैर रांची की ओर तेज गति से भाग गया।


