भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसे लेकर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार के साथ बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल के मुख्य मंच और दर्शक दीर्घा का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जा रहे रंग रोगन कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ससमय और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर उन्होंने आयोजन स्थल में झंडोत्तोलन सहित परेड कार्यक्रम को लेकर बिरसा मुंडा स्टेडियम फील्ड का भी निरीक्षण किया।


