कालाझरना के रामेश्वर शिव मंदिर में निकाली गई भव्य कांवर यात्रा

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर प्रखंड अंतर्गत कालाझरना स्थित रामेश्वर शिव मंदिर में सावन के चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। शिव भक्त कालाझरना से राजनगर के बारूदरो डैम गए, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत जल भरकर लगभग दस किलोमीटर(आने व जाने) की पैदल यात्रा कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। गेरुआ वस्त्रों में सजे पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे हाथों में कलश लिए बोल बम के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण में यात्रा करते नजर आए। पूरे मार्ग में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह देखा गया। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों से वातावरण शिवमय हो उठा। कार्यक्रम की सफलता में ग्रामवासियों की सक्रिय भूमिका रही। विशेष रूप से जितेन्द्र प्रधान, सुदर्शन प्रधान, रतन प्रधान समेत अनेक ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। जिन्होंने यात्रा की व्यवस्था एवं संचालन में योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *