बुद्धेश्वर मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी, लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

भास्कर न्यूज | सरायकेला प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर मंदिर सरायकेला में प्रत्येक वर्ष की भांति अंतिम श्रावणी सोमवारी में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य में प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में 49वां वार्षिक सार्वजनिक विशाल भंडारा में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडल के सदस्य सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि बाबा बुद्धेश्वर नाथ का मंदिर काफी पुराना सालों भर मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ रहता है बाबा के दर्शन से ही भक्तों के मनों की मुराद पूरी होती है अंतिम सोमवारी के भंडारे में हजारों शिव भक्त बाबा का प्रसाद ग्रहण किया मौके में पुजारी असित दास, घटो दास, रिषु दास, मनोज कुमार चौधरी, अभिषेक चौधरी, संजय कुमार अग्रवाल ,कैलाश चेतानी ,हेमकांत मंडल ,प्रहलाद साहू ,विक्की साहू, लड्डू चौधरी,उज्जवल सामल, सुदर्शन मोदक एवं काफी संख्या में बाबा बुद्धेश्वर के सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *