मधु कोड़ा और विधायक ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

चाईबासा | वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना न केवल झारखंड की राजनीति के लिए, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शिबू सोरेन जी ने आदिवासी समाज, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी सरलता, संघर्षशीलता और दूरदर्शिता सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड। हम लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का त्याग, बलिदान व संघर्ष के बदौलत ही झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हो पाया था। हम लोगों ने राजनीति उनकी छत्रछाया में ही शुरू किया था। ये हमारे लिए परम आदरणीय हमेशा रहेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के साथ-साथ पूरा झारखंड आज शोकाकुल है। निरल पूर्ति, विधायक, मझगांव।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *