राजनगर| झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो राजनगर प्रखंड कमेटी की ओर से सिदो-कान्हू चौक परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी ने की। शोकसभा में उपस्थित झामुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरूजी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों व योगदान को याद किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य विशु हेंब्रम ने कहा कि शिबू सोरेन न सिर्फ झारखंड की पहचान थे, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। दिशोम गुरु सदैव अमर रहेंगे।


