रोटरी मिडटाउन कपल्स ने रिमझिम सावन सेलिब्रेशन का किया आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो रोटरी क्लब मिडटाउन कपल्स बोकारो की ओर से रिमझिम सावन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इसमें तीनों रोटरी क्लब के सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया। प्रेसिडेंट मिनी स्टीफन कपूर ने बताया कि रिमझिम सावन कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना भी था। सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में कपल्स की रंगारंग प्रस्तुति और सावन थीम पर आधारित संगीत, नृत्य, मजेदार गेम्स और क्विज से सभी सदस्यों और मेहमानों का मनोरंजन किया गया। सेक्रेटरी मोहित अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य था कि व्यस्त जीवन से कुछ पल निकालकर, हम सभी एक साथ मिलें, खुशियां बांटें और रोटरी की भावना को और मजबूत करें। कार्यक्रम का संचालन साक्षी अग्रवाल और प्रज्ञा तिवारी द्वारा अत्यंत रोचक अंदाज में किया गया और हर आयु वर्ग के रोटरी सदस्यों ने पूरे दिल से सहभागिता की। मौके पर साजन कपूर, शिव अग्रवाल, स्वाति जैन, अमिषा अनूप अग्रवाल, अलका सुभाष जैन, मोनिका अमित रस्तोगी, दिव्या पुनीत जोहर, कविता विकास जैन, राजश्री मनीष केजरीवाल, वंदना दिलीप गुप्ता, प्रज्ञा अजित तिवारी, नैन्सी तनवीर सिंह, विनीता मनोज कुमार, साक्षी मोहित अग्रवाल, रंजन गुप्ता, अमित जोहर ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *