गढ़वा|झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में गढ़वा स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और प्रबंधन के सदस्य उपस्थित थे। शोकसभा में विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केसरी ने शिबू सोरेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने झारखंड की पहचान और अस्मिता के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि “उनकी सोच, विचारधारा और जनहित में किए गए कार्यों से आज भी लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं। सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


