सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन का नपं अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | राजिम नगर पंचायत राजिम वार्ड क्रमांक 07 थाना पारा में 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाली निर्माणाधीन सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, सभापति भारत यादव और पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल ने किया। ज्ञात हो कि पूर्व में मंगल भवन बना हुआ था, जो अपूर्ण था तथा देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो गया था। जिसके सुधार हेतु नगर अध्यक्ष महेश यादव ने अपने पार्षदों एवं नगर के गणमान्य लोगों के साथ राजिम विधायक रोहित साहू से मिलकर भवन की मरम्मत कर सर्व सुविधायुक्त बनाने की मांग की थी। विधायक रोहित साहू ने नगरवासियों की मांग के अनुरूप 84 लाख रुपये की स्वीकृति दिलवाई, जिसके तहत कार्य प्रारंभ हो चुका है। नगर अध्यक्ष महेश यादव ने आज स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता (क्वालिटी) और मात्रा (क्वांटिटी) दोनों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इस भवन के बन जाने से नगरवासी अपने सुख-दुख के कार्यक्रम आसानी से आयोजित कर सकेंगे। भवन के जीर्णोद्धार के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पार्षदों एवं नगरवासियों ने विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *