अंबिकापुर | शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 31 जुलाई को दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। इसमें स्नातक प्रथम सेमेस्टर की नवप्रवेशित छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुईं। कार्यक्रम में छात्राओं को महाविद्यालय की गतिविधियों से परिचित कराया। उन्हें शिक्षा, अनुशासन और मूल्यनिष्ठ के आदर्शों की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. एजेन टोप्पो की मौजूदगी में सभी प्राध्यापक, विभागाध्यक्ष और कार्यालयीन कर्मचारी मौजूद रहे। विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विषयों का परिचय दिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नोडल अधिकारी विशाल गुप्ता ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम, बहु विषयी अध्ययन, मूल्यपरक शिक्षा, क्रेडिट ट्रांसफर प्रणाली और कौशल उन्मुखी शिक्षा की जानकारी दी।


