शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजे, चढ़ाया जल

भास्कर न्यूज | रामानुजनगर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को रामानुजनगर के सभी शिवालयों में हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में अभिषेक, पूजा-अर्चना, अखंड मानस पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कई स्थानों पर भंडारे भी लगे। ग्राम दवना के महादेव मंदिर में कांवरियों की भीड़ लगी रही। यहां आयोजन समिति ने महाप्रसाद का वितरण किया। रामानुजनगर बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों ने पूजा की। थाना परिसर स्थित मंदिर में थाना स्टाफ ने रूद्राभिषेक कराया। यहां भी वृहद महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था रही। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आमजन ने मंदिर में मत्था टेका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *