खंडवा के भामगढ़ गांव में शुक्रवार देर रात मंदिर में आग लग गई। यहां 500 साल पुराना प्राचीन भगवान श्रीराम का मंदिर है। टीनशेड और कच्ची दीवारें होने से आग ज्यादा भड़क गई। ग्रामीणों ने रातभर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की मदद से सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया। थाना जावर पुलिस के मुताबिक, आग किन कारणों से लगी, यह खुलासा नहीं हो पाया है। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि मंदिर से लगे कुछ घरों को खाली कराना पड़ गया। आधी रात को अचानक लगी आग से मंदिर का सामान जलकर खाक हुआ है। श्रीराम मंदिर 500 साल से भी अधिक पुराना बताया जा रहा है।


