गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के हरकटवा नदी के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरिडीह के पुलिस लाइन बरवाडीह स्थित जय माता दी टाइल्स दुकान के मालिक प्रेम साव किसी काम से गिरिडीह से खुखरा जा रहे थे। उनके साथ कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही उनकी कार हरकटवा नदी के समीप पहुंची तो वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। तीन लोग हादसे में हुए घायल हादसे में वाहन चला रहे गिरिडीह निवासी प्रेम साव समेत अन्य तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मामले की जानकारी खुखरा थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने प्रेम साव को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य व्यक्ति की प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिर वहां से धनबाद रेफर कर दिया


