कुएं में गिरे युवक की पुलिस ने बचाई जान:आदित्यपुर पुलिस की गश्ती ने सुनी आवाज, रस्सी के सहारे निकाला बाहर

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के खानबाड़ी इलाके में शुक्रवार की कुएं में गिरे युवक की जान पुलिस की गश्ती दल ने बचाई। युवक कुएं में कैसे गिरा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक की पहचान मुस्लिम बस्ती, एच रोड निवासी मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे के आसपास की है। क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक गश्ती दल के सदस्य खानबाड़ी क्षेत्र के विश्वास लॉज के पास गश्ती कर रहे थे। तभी उन्हें एक पुराने कुएं से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दीं। गश्ती दल के सदस्य एएसआई विनोद टुडू ने तुरंत मामले की जानकारी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को दी। थाना प्रभारी ने बिना समय बर्बाद किए रस्सी लेकर घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला एएसआई रंजीत कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मिलकर करीब आधे घंटे तक सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन किया और युवक को कुएं से बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती, ताकि युवक को अधिक चोट न आएं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *