कुलदीप रजक| चन्दवारा प्रखंड के खाण्डी पंचायत के पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय ढाब को 2024 में प्लस टू उच्च विद्यालय की मान्यता मिलने के बाद भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बिल्डिंग अधूरा रहने के कारण छात्र- छात्राएं बरामदा में बैठकर पढ़ाई करने को विवश हैं। स्कूल में बेंच डैक्स की कमी है। विद्यालय में लगभग 1164 छात्र छात्रा नामांकित है। जिसमें कक्षा 1 से 8 तक 264 बच्चे जबकि कक्षा 9 से 12 तक 900 छात्र छात्र पढ़ते हैं। कक्षा 1 से 8 तक ढाब में एव कक्षा 9 से 12 तक ढाब दलित टोला में कक्षा संचालित होता है। 1 से 8 तक के लिए मात्र तीन शिक्षक पदस्थापित है। वही कक्षा 9 से 12 के लिए 18 शिक्षक कार्यरत है। शिक्षक नहीं रहने के कारण अंग्रेजी के शिक्षक गणित के शिक्षक हिंदी के शिक्षक विज्ञान पढ़ते हैं। विषयवार शिक्षक नहीं रहने के कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानी होती है। प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार ने बताया विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक 1172 छात्र छात्रा नामांकित है। जिसमें कक्षा 1 से 8 तक 264 छात्र-छात्रा नामांकित है। जिसमें मात्र तीन शिक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि छात्र छात्रा संख्या के अनुसार विद्यालय में काम से कम आठ शिक्षकों की आवश्यकता है। लेकिन वर्तमान में केवल तीन शिक्षक ही कार्यरत है। उन्होंने कहा कि प्लस टू के शिक्षक का रोस्टर बनाकर एक से आठ तक के छात्र-छात्रा को पढ़ने की व्यवस्था किए हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुदीप कुमार यादव ने बताया कि विभाग से शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल बिल्डिंग 14 साल से अधूरा पड़ा हुआ है जिसके कारण छात्र-छात्रा को बरामदा में बैंठकर पढ़ाई करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संवेदक 14 साल से बिल्डिंग अधूरा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग को कई बार मौखिक या लिखित शिकायत करने के बाद भी बिल्डिंग का दूसरा मंजिला ढलाई नहीं हो सका है।


