संघर्षों से उभरे अजेय योद्धा और झारखंड के सबसे बड़े नायक थे गुरुजी : सद्दाम

भास्कर न्यूज|कोडरमा झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोडरमा मोहम्मद सद्दाम ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि गुरुजी का जाना झारखंड और झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने न सिर्फ झारखंड की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि आदिवासी-मूलवासी के अधिकारों की लड़ाई में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सद्दाम ने कहा, “गुरुजी का संघर्ष, उनकी सोच और उनके आदर्श हमें हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *