बिलासपुर में खनिज के अवैध परिवहन पर कार्रवाई:5 अलग-अलग स्थानों से 6 वाहन जब्त, सिरगिट्टी थाना और लॉवर जांच चौकी में रखे गए

बिलासपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने पांच अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान खनिज के अवैध परिवहन के मामले में छह वाहन जब्त किए गए। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में जब्त वाहनों को सिरगिट्टी थाना और लॉवर जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को खनिज विभाग ने चकरभाटा, सिरगिट्टी, मस्तूरी, जयरामनगर और पिरय्या क्षेत्र का निरीक्षण किया। सिरगिट्टी क्षेत्र में बिना वैध अभिवहन पास के रेत से भरे दो हाइवा वाहन, गिट्टी डस्ट लोड एक हाइवा वाहन और ईंट से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। अवैध परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई इसके अलावा मस्तूरी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक हाइवा वाहन और पिरय्या क्षेत्र से खनिज मिट्टी और ईंट का परिवहन करते एक माजदा वाहन भी जब्त किया गया। खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई का दावा किया है। विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *