मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान चलाएगी BJP:तिरंगा यात्रा जुड़ेगा ऑपरेशन सिंदूर से, 12 लाख तिरंगा बनाने का BJP ने दिया ऑर्डर

छत्तीसगढ़ भाजपा इस बार हर घर तिरंगा अभियान को और अधिक व्यापक और भावनात्मक बनाने की तैयारी में है। मंगलवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। राष्ट्रीय समन्वयक सुनील बंसल ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की गई है ताकि इस अभियान में युवा और महिलाओं को जागृत किया जा सके। इस बैठक में ‘मोर तिरंगा मोर अभियान’ थीम के तहत तिरंगा यात्रा की विस्तृत योजना तैयार की गई। इस बार अभियान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भी जोड़ा जाएगा। पार्टी ने इस बार 50 लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया है। पिछले साल 24 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाया गया था। अब इस दोगुने लक्ष्य के लिए जिला, मंडल और बूथ स्तर तक बैठकें और आयोजन किए जाएंगे। अभियान में होगी हर वर्ग की भागीदारी तिरंगा यात्रा की प्रभारी नीलू शर्मा ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकलेंगी। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की इसमें प्रमुख भूमिका रहेगी। वहीं 13 से 15 अगस्त तक घरों, संस्थानों और कार्यालयों में कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ेगा भावनात्मक पहलू तिरंगा यात्रा के साथ इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी जोड़ा जाएगा। इसका मकसद राष्ट्रीय ध्वज से जनभावना और बलिदान की भावना को जोड़ना है। बच्चों से लेकर युवाओं तक को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्रीय ध्वज का महत्व समझ सके। भाजपा ने प्रदेशवासियों से अपील की है, कि वो इस अभियान में शामिल हो और अपने घर के बच्चों से झंडारोहण कराए, ताकि उनके अंदर राष्ट्र के प्रति प्रेम बढ़े। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर श्रद्धांजलि सभा भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और मौन जुलूस का आयोजन भी करेगी। लाखों शहीदों की स्मृति में यह कार्यक्रम राज्यभर में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *