रुखमणी करेगी छत्तीसगढ़ हॉकी टीम की कप्तानी:कवर्धा की 2 बहनों का हुआ जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में सिलेक्शन, 6 अगस्त को मैच

कवर्धा के बोड़ला नगर पंचायत की रुखमणी खुसरो एक फिर जिले का नाम रोशन की है l 15वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में रुखमणी छत्तीसगढ़ टीम की कप्तान होगी। जानकारी के मुताबिक, काकीनाड़ा (आंध्र प्रदेश) में 1- 12 अगस्त तक 15 वीं जूनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें जय हिंद हॉकी क्लब बोड़ला की 3 खिलाड़ियों रुखमणी खुसरो, दामिनी खुसरो और यशोदा मेरावी का चयन हुआ है। खास बात ये है कि बोड़ला की रूखमणी खुसरो को छत्तीसगढ़ टीम की कप्तानी सौंपी गई है। रुखमणी और दामिनी सगी बहने हैं। दोनों बहने मिड फील्डर है। हॉकी जैसे खेलों में मिड फील्डर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है और कोई भी टीम अपने सबसे स्किलफुल खिलाड़ियों को ही मिड फील्ड में रखती है। कम उम्र की बड़ी खिलाफ है दामिनी दामिनी की आयु अभी सब जूनियर वर्ग में खेलने की है। लेकिन अपने प्रतिभा के बलबूते दामिनी ने न केवल अपने से अधिक आयु वर्ग के टीम में जगह बनाई, बल्कि वह टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। छग का पहला मैच आज झारखंड के खिलाफ इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का पहला मैच 6 अगस्त को झारखंड के खिलाफ होना है। लीग मैच का अंतिम मुकाबला 7 अगस्त को कर्नाटक के विरुद्ध खेला जाना है। यह प्रतियोगिता भारतीय टीम में चयन के लिए मौका देने वाला है। यानी इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के अनुसार, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन भारतीय हॉकी टीम के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन ट्रायल 13 जुलाई को राजनांदगांव में आयोजित किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *