शिवमहापुराण कथा के समापन पर चोरों ने मचाया आतंक:भिलाई में भीड़ का फायदा उठाकर 3 महिलाओं के मंगलसूत्र पार किए, 2 बाइक चुराए

भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा रविवार को संपन्न हो गई। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु जुटे। लेकिन कथा के अंतिम दिन चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को निशाना बनाया और चेन स्नेचिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया। अब तक भिलाई नगर थाना में कुल पांच शिकायतें दर्ज की गई हैं। जिनमें तीन महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी और दो बाइक चोरी की रिपोर्ट शामिल है। पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य मामलों की जांच जारी है। भीड़ में पीछे से खींचा मंगलसूत्र, नहीं कर सकीं विरोध पीड़ित महिला बबली श्रीवास्तव ने बताया कि, मैं सातों दिन कथा सुनने आई थी। आज कथा समाप्त होते वक्त एक शख्स पीछे से आया और मेरा एक तोले का मंगलसूत्र खींचकर भाग गया। भीड़ इतनी थी कि चाहकर भी पीछा नहीं कर पाई। यह मंगलसूत्र मैंने बड़ी मेहनत से जोड़ा था। सफेद कपड़ों में महिला आई, डेढ़ तोले का मंगलसूत्र लेकर भागी एक अन्य पीड़ित महिला मंजू पुरोहित ने बताया कि, कथा स्थल से बाहर निकलते समय एक महिला सफेद कपड़ों में उनके पास आई और झपट्टा मारकर डेढ़ तोले का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। मंजू पहली बार कथा सुनने पहुंची थीं और इस घटना से बेहद आहत हैं। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ जारी कथा में भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, फिर भी चोरी की घटनाओं ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चश्मदीदों से पूछताछ में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *